Uttarakhand

Free Ambulance: कांग्रेस ने देहरादून में शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

Dehradun: चुनावी दौर आने पर वोट मांगते समय घर घर जाने वाले सताधारी नेता corona virus कोरोना संक्रमण महामारी के समय जनता जनार्दन को दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे है| इस महामारी के दौर मे पब्लिक को अपना हितेषी बताने वाले नेताजी दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे |जिससे जनता में खासा रोष व्याप्त है|

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड विपक्षी पार्टी कॉन्ग्रेस ने कोरोना से जंग में फ्रंट लाइन पर आकर मोर्चा संभाल लिया है |आपको बता दें बीते दिन महानगर कांग्रेस ने देहरादून में कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार हेतु ले जाने के लिए 24 घंटे निशुल्क एंबुलेंस की शुरुआत की है |बीते रोज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से 5 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर निशुल्क एंबुलेंस सेवा अभियान की शुरुआत कर दी है| यह पांचो एंबुलेंस महानगर में 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे इन 5 एंबुलेंस की सीमाओं के लिए लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं|

नवीनजोशी
9897777783
पीकेअग्रवाल
9837078291
लालचंद शर्मा
9412056550
विजय भट्ट
9557794006
विजय रतूड़ी मोंटी
9837145457
प्रदीप भारद्वाज
8630343232

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया की महानगर नगर कांग्रेस अलग अलग टीम बनाकर कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु भोजन दवाइयां फेस मास्क sanitizer साबुन उपलब्ध करा कर अपना फर्ज निभा रही है वहीं कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद के लिए तैनात है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button