भीम आर्मी समेत तमाम संगठन ने प्रमोशन में आरक्षण के विरोध को लेकर पुतला दहन कर जताया विरोध

भीम आर्मी समेत तमाम संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त करने पर पुतला दहन कर किया विरोध
देहरादून! जिला श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार ने भाजपा विधायकों के द्वारा प्रमोशन में रिजर्वेशन को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित रूप मैं देने पर रोष व्यक्त किया हैआपको बता दें विगत दिवस जिला श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा समिति के तत्वाधान में समाज के संगठन पदाधिकारियों ने भाजपा के विधायकों गणेश जोशी विधायक मसूरी विधानसभा एवं उमेश शर्मा काऊ विधायक विधानसभा रायपुर के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति समाज के कर्मचारियों के प्रमोशन में रिजर्वेशन को समाप्त करने एवं सेक्टर के पहले पद पर छठे पद पर रखने के लिए शासनादेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र पर घोर आपत्ति की है उक्त संबंध में जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में उमेश कुमार ने कहा है की ईमानदारी एवं सत्य पर आधारित भारतीय संविधान की कसम सभी माननीय विधायकों को दिलाई जाती है जिससे प्रत्येक वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाया जा सके परंतु आप के विधायकों द्वारा रिजर्वेशन को समाप्त करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री को दिए गए लिखित पत्र पर समाज के विभिन्न संगठन एवं कर्मचारी संगठन इन की घोर निंदा करते हुए इन का पुतला दहन करते हैं ताकि भविष्य में किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव ना हो समाज के संगठन पदाधिकारियों में आक्रोश व्यक्त करने में शामिल डॉ हरिसिंह महासचिव उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन एवं श्री राजेंद्र सिंह कपिल अमन उज्जैनवाल राजेंद्र अविनाश जिलाध्यक्ष फेडरेशन देहरादून शिवलाल गौतम तथा जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार भीम आर्मी प्रवक्ता ललित कुमार इत्यादि ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है!