Uttarakhand

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रैली स्थल का निरीक्षण  रोप-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे पीएम 

 

देहरादून 20 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की कल होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण किया। आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने वाली जनसभा स्थल पर स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनसभा स्थल पर लोकल फॉर वोकल की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आ चुका है। उनका कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप मिले, इसके लिए संगठन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया कि पीएम की सीमावर्ती क्षेत्र के गांव माणा में सभा होगी। हमारा प्रयास है कि गांव के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यकर्ता भी इन गांवों में प्रवास कर चुके हैं। मोदी का राज्य के प्रति विशेष लगाव व स्नेह है। मोदी का यह दौरा जहां आध्यात्मिक से जुड़ा है, वहीं विकास के लिए व्यापक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान पीएम मोदी यहां समाधि पर जाएंगे और रोप-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह नए मंदाकिनी आस्था पाठ और सरस्वती आस्था पाठ का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह परियोजना का निर्माण करने वाले ‘श्रमजीवियों’ से बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button