Dehradun

देहरादून :भगवत प्रसाद मकवाना को मिला बाबा साहब बीआर अंबेडकर रत्न नेशनल अवार्ड

देहरादून। 5S फाउंडेशन संस्था द्वारा आज महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों हेतु भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा को बाबा साहब बीआर अंबेडकर रत्न नेशनल अवार्ड से सम्मानित मुख्य अतिथि श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, राज्यसभा सांसद अति विशिष्ट अतिथि चरण जीत सिंह अटवाल, पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंजाब एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्वानों साहित्यकारों खिलाड़ियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश राम चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता, राष्ट्रीय महामंत्री राजा वाल्मीकि मुंबई थे। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सम्मानित किए जाने के लिए सुरेश राम चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजा बाल्मीकि राष्ट्रीय महामंत्री 5s फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button