वार्ड 61 में धूमधाम से मनाया गया भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव

देहरादून, भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर आज वार्ड नंबर 61 में सहस्त्रधारा रोड ऋषि नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई तथा कार्यक्रम के उपरांत भोग प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 61 की पार्षद नीतू बाल्मीकि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वही रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ मुख्य अतिथि के तौर में कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं आदित्य कोठारी प्रदेश महामंत्री भाजपा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक उमेश शर्मा ने समस्त देशवासियों को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की बधाई देते हुए प्रदेश की तरक्की की कामना की इस कार्यक्रम में पार्षद संजीव उर्फ सोनू मल्होत्रा बिना बहुगुणा डीएल रोड से पूर्व पार्षद देवी का जो कि वर्तमान में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं कार्यक्रम में उपस्थित रहे मदन बाल्मीकि राजीव राजौरी राकेश तिनका गौरव एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ पत्रकार विवेक वर्मा ,कुलदीप सिंह एवं राहुल को विधायक जी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर फूल माला पहनाकर सम्मान दिया गया तथा राकेश जी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया