Uttarakhand

भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी

भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी
ऋषिकेश। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की कार रास्‍ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप यह कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक घायल को डॉक्‍टरों ने अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दो अन्‍य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया था। जबकि वाहन चालक रविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक अन्य यात्री को एम्स ऋ‍षिकेश ले जाया गया है। चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकी रेती रितेश शाह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे थे। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है। जबकि हादसे में कार सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम रविंद्र चव्हाण (56 वर्ष) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सद्गुरु नगर, एम पोर्ट, ग्रेटर मुंबई है। बातचीत में रविंद्र चव्हाण ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे, सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। रविंद्र चव्हाण की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button