बाल्मीकि समाज की समस्याओं का समाधान करें सरकार: मकवाना

विवेक वर्मा
देहरादून:उत्तरांचल प्रेस क्लब में विगत दिवस राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बाल्मीकि वह भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई, इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे वही विधायक विनोद चमोली विधायक खजान दास एवं सामाजिक समरसता मंच के प्रांत संयोजक राजेंद्र पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मंचासीन अतिथियों को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की, मोर्चा के अध्यक्ष मकवाना ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उत्तराखंड में बाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए जिससे इस वर्ग का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो सके, मकवाना ने सफाई कार्यों में ठेका प्रथा बंद कराने को लेकर जो कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कराने समेत अन्य कई मांगों को मंचासीन अधिकारियों के सम्मुख रखा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के लिए बधाई दी है

इस कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र छात्राओं एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्रों को सम्मानित किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में वार्ड 61 से भाजपा पार्षद नीतू बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री परविंदर कुमार प्रदेश सचिव विजय राज प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा अशोक कुमार राजेंद्र मीडिया प्रभारी विनोद कुमार कृष्णा चौहान प्रदेश महामंत्री राजीव राजोरिया प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश कुमार प्रदेश महामंत्री नीरज कुमार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश बाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री मोर्चा मदन बाल्मीकि समेत मोर्चा के सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Box

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक खजान दास विधायक विनोद चमोली द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विवेक वर्मा, विक्रम श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार राहुल वर्मा समेत अन्य कई लोगों को सम्मानित किया गया