Dehradun

देहरादून : आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमन टाउन ने बालिका एवं बालक वर्ग के मैच जीते

द हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान मे आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबाल मेमोरियल टूर्नामेंट मे बालिका एवं बालक वर्ग के वॉलीबॉल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमन टाउन ने जीत कर दोहरी सफलता पाई l

हेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल मैदान पर खेले गये पहले बालिका वर्ग के मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमन टाउन ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हरा कर जीत दर्ज की l दूसरे बालक वर्ग के मैच मे आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमन टाउन ने कारमन स्कूल प्रेम नगर को सीधे सेटों मे 2-0 से हरा कर अगले दौर मे प्रवेश किया l

इस अवसर पर अमित असवाल, कु. कशिश, गुरविंदर कौर आदि उपस्थित थे l कल 2 नवम्बर को 2.0 बजे दोपहर से मैच खेले जायेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button