Uttarakhand

उत्तराखण्ड :एयरपोर्ट विस्तारीकरण की सुगबुगाहट बढ़ने से बढ़ा आक्रोश

 

ऋषिकेश। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के खिलाफ लामबंद हो रहे स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के बीच मुलाकात से विस्तारीकरण की आशंका बलवती होने पर एकजुट होकर विरोध का एलान किया है। कहा कि विस्तारीकरण के लिए किसी भी सूरत में अपनी जमीनें नहीं देंगे।

अपराह्न में टिहरी बांध विस्थापितों और जौलीग्रांट क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर विस्तारीकरण की आशंका जताईं। अठूरवाला निवासी गजेंद्र रावत ने कहा कि सरकार की गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा एक संघर्ष समिति गठित कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेने के लिए उनके साथ वार्ता की जाएगी। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र में विधायकों के माध्यम से एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध के स्वर विधानसभा के अंदर तक पहुंचाए जाएंगे। ग्रामीण मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक के समक्ष भी विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में तय किया गया कि विरोध में हस्ताक्षर अभियान को चलाया जाएगा।

कहा कि सरकार को विस्तारीकरण करना ही है तो आबादी की ओर न आकर जंगल की ओर विस्तार करें। जिससे क्षेत्र के लोगों की जमीनें बच जाए। बैठक में सागर मनवाल, दिनेश सजवाण, करतार सिंह नेगी, मंगली राणा, सुलोचना पंवार, राजेंद्र कोठारी, महावीर सिंह, रविंद्र नेगी, सुमेर नेगी, जसवंत सिंह, कमल राणा, हरीश बिज्लवाण, गब्बर सिंह, एमएल थपलियाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button