Breaking News

रायपुर विधानसभा: आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसकर भाजपाइयों ने की गाली गलौज

थाना रायपुर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

देहरादून थाना रायपुर

रायपुर विधानसभा मैं स्थित अमन विहार चौकी मयूर विहार क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसकर अपनी गुंडागर्दी दिखा दी, इस पूरे मामले को लेकर थाना रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

 

थाना रायपुर प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि आज  आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन चंद पिरशाली पूत्र चन्द्र दत्त लें नम्बर 4D अमन विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाने आकर तहरीर दी कि आज शाम चार बजे भाजपा के 20-25 कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के लाडपुर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में घुसकर पार्टी के झंडे फेंक कर अपने झंडे लगाने का प्रयास किया गया। मेरे द्वारा मना करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेरे साथ कॉलर पकड़ कर खींचकर मारपीट कर गंदी गालियां दी। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button