आज आये कोरोना के 981 मामले, 36 लोगो की मौत
राहत भरी खबर यह है कि आज 2062 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए.

आज आये कोरोना के 981 मामले, 36 लोगो की मौत
देहरादून। वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड में 981 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 36 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है. राहत भरी खबर यह है कि आज 2062 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए. इस तरह अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 27216 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। आज 36 लोगों की मौत होने के चलते राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 6497 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 137, बागेश्वर में 42, चमोली में 93, चंपावत में 13, देहरादून में 279, हरिद्वार में 117, नैनीताल में 113, पौड़ी गढ़वाल में 3,2 पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी गढ़वाल में 25, उधम सिंह नगर में 58 तथा उत्तरकाशी में 28 लोगों में यह संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस तरह आज 981 ने संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 330475 हो गया है जिस तरह से राज्य में धीरे धीरे कोरोना का ग्राफ गिर रहा है उससे राहत भरी खबर मिल रही है.