Ivermectin tablet: आइवरमेक्टिन खाएंगे कोरोना को भगाएंगे

देहरादून: uttarakhand राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सभी को आईवरमेक्टिन टेबलेट ivermectin tablet उपलब्ध कराएगी|मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में आइवरमेक्टीन टेबलेट खरीद कर पूरे राज्य में वितरित कराई जाए|कोरोना संक्रमण से लड़ने में आईवरमेक्टिन टेबलेट कारगर साबित हुई है|
आपको बता दें ivermectin teblet की किट जन जन तक पहुंचाने के लिए बीएलओ ,आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण विकास अधिकारी ,ग्राम प्रधान, पार्षद व गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी|15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को आइवरमेक्टिन टेबलेट 3 दिन तक प्रतिदिन सुबह-शाम लेनी होगी तथा 2 से 10 वर्ष के बच्चों को चिकित्सक की सलाह पर ही दवाई दी जाएंगी तथा 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को यह दवाई नहीं दी जा सकेगी|जल्दी ही दवाई की किट आम आदमी तक पहुंच जाएगी|