NATIONAL

Down fall corona: कई राज्यों में कोरोना का ग्राफ नीचे लुढ़कना शुरू

स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार)के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में रोजाना नए covid-19 कोविड मामलों और मौतों में गिरावट की शुरुआती प्रवृत्ति देखी गई है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार,

प्रतिदिन नए कोविड के मामलों में निरंतर कमी आ रही है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए covid-19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है।

देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

6 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामलों की संख्या है। लव अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button