Covid vaccination: उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष के युवा पहुंचे वैक्सीन लगवाने

देहरादून:covid vaccination उत्तराखंड में आज सुबह से ही 18 से 44 वर्ष की आयु सीमा के लोगों को covid vaccineकी पहली डोज लगाने की शुरुआत हो गई है उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों में कुल 17 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं
आज सुबह से ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर उत्साहित युवाओं एवं वयस्कों की भीड़ लगना शुरू हो गई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा जो व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में सक्षम नहीं है उनके लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर एक रजिस्टर रखा गया है जहां पर उपरोक्त व्यक्तियों का आधार कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कर उनको वैक्सीन लगाने कासमय दिया जा रहा है कुछ व्यक्ति नेशन केंद्रों पर काफी व्यवस्थाएं भी देखने को मिली काफी भीड़ के बीच एक पुलिसकर्मी लोगों को सोशल distancing के लिए आग्रह करता हुआ नजर आया|हालांकि कई जगह कई केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा|इनमें से कई केंद्रों पर जिन युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा था भारी भरकम भीड़ के चलते उन्हें वहां से निराश होकर वापस लौटना पड़ा|रायपुर विधानसभा क्षेत्र में तपोवन आश्रम के सामने विद्यालय परिसर में 18 से 44 वर्ष आयु के लोग कॉविड वैक्सीन लगवाने के लिए इस प्रकार उत्साहित दिखे|