Uncategorized
ओलावृष्टि से फसल चौपट

ओलावृष्टि से फसल चौपट
हरीश थपलियाल,
उत्तरकाशी की गंगा घाटी में मंगलवार को कई स्थानों में ओलावृष्टि हुई,जिससे फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है,सबसे अधिक नुकसान बागवानों और नगदी फसलों के उत्पादन करने वालों को हुआ है, किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
दिचली के ग्राम प्रधान वीर चंद लोटियाल ने कहा कि किसानों की मटर, गेहूं, जौ, मसूर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही आड़ू, खुमानी, पुलम, चुल्लू, नाशपाती के पेड़ों पर लगे फूल झड़ गए। इस तरह की भारी ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। क्षेत्र के किसान इन्हीं फसलों से अपनी आजीविका चलाते हैं।