कोरोना से जंग में पतंजलि योगपीठ देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है: बाबा रामदेव

देहरादून :जैसा की सर्वविदित है कोरोना वायरस से संक्रमित पूरा विश्व इस संक्रमण का दंश झेल रहा है वही कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए इस वैश्विक माहवारी का दंश झेल रहे देश को योगगुरु बाबा रामदेव ने 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि और पूरे देश मे पतंजलि में काम करने वाले कर्मचारियों के एक दिन का वेतन देने का एलान किया है। हरिद्वार के कनखल स्थित अपने आश्रम में प्रेस वार्ता कर बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता राशि के रूप में दिया गया है। साथ ही देशभर में पतंजलि में काम करने वाले कर्मचारि भी अपना एक दिन का वेतन यानी डेढ़ करोड़ रुपये भी दान कर रहे है। ……….. बाबा रामदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बातचीत में उन्होंने मोदी जी से आग्रह किया है कि यदि कही भी कोरोना से जंग में पतंजलि की जरूरत पड़ती है तो पतंजलि योगपीठ संस्थान उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए देश मे पतंजलि के 5 बड़े संस्थान, वो सरकार को देने के लिए तैयार है, इन पांचो संस्थानों में डेढ़ हजार बेड की व्यवस्था है और यहाँ रहने वाले कोरोना के मरीजों का पूरा खर्च भी पतंजलि ही उठायेगया।