दून अस्पताल में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित की पुष्टि

रूस स्पेन और फिनलैंड से ट्रेनिंग कर लौटे 3 आईएएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद आज देहरादून में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है
जी हां आपने सही सुना उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 से बढ़कर 4 हो गई है दून अस्पताल में आज कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज में पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है स्पेन से ऋषिकेश घूमने आए एक नागरिक में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया जिसका नाम जेनेथन बताया गया है शुरुआती लक्षणों के आधार पर इनका स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया जिसमें उसको पॉजिटिव पाया गया
हालांकि उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से निबटने के लिए युद्ध स्तर पर इंतजाम किए हुए हैं परंतु सोमवार से उत्तराखंड में लॉक डाउन होने के बाद जिस तरह से लोग घरों में ना रुक कर बाहर निकल रहे हैं आने वाले दिनों में उत्तराखंड के लिए यह स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है ऐसे में प्रत्येक उत्तराखंड वासी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि घर में रहकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव अभियान को सफल बनाएं!