Uttarakhand

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम मोदी की मुहिम मैं साथ है उत्तराखंड बेरोजगार संगठन


उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए बेरोजगार संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह रावत, मीडिया प्रभारी खजान राणा, प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार, ने नारद वाणी से अपने एक वक्तव्य में कहा की बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर देहरादून में धरना प्रदर्शन निरंतर चल रहा है उन्होंने बताया की अभी 2 दिन पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार से हुई भेंट के दौरान मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमण की समस्या से अवगत कराते हुए बेरोजगार संगठन से धरना स्थगित करने के लिए कहा जिसके चलते उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने अनेक जिलों में चल रहे अपने कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है फिलहाल देहरादून स्थित धरना सांकेतिक रूप से जारी रहेगा उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह देखने में आ रहा है कि कोरोना संक्रमण बहुत तीव्र गति के साथ फैल रहा है मामले की संवेदनशीलता से समझते हुए मानवता के नाते राष्ट्रहित में धरना प्रदर्शन को आगामी 31 मार्च तक स्थगित करने का ऐलान किया है उन्होंने बताया कि हम लोग बहुत बारीकी से कोरोना संक्रमण से फैल रही बीमारी पर नजर बनाए हुए हैं तथा आगामी 31 मार्च के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा यदि कोरोना संक्रमण से संबंधित स्थिति सामान्य होती है तब पुनः धरना प्रदर्शन पूर्व की भांति किया जाएगा उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा राष्ट्रहित में कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अपने गंभीर मुद्दों को दरकिनार करते हुए पूरी तरह से प्रधानमंत्री जी की मुहिम के साथ है
विगत दिवस नारद वाणी के द्वारा प्रकाशित एक यह खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि उपरोक्त खबर से संबंधित वीडियो में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के लोग नहीं थे धरना स्थल पर संगठन के लोगों ने बहुत शांति और धैर्य की स्थिति बना रखी है उन्होंने बताया कि संगठन को बदनाम करने के उद्देश्य से कुछ लोग इस प्रकार के कृत्य में लगे हुए हैं संबंधित वीडियो के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस वीडियो में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन से जुड़ा कोई व्यक्ति नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button