कोरोना से डरना नहीं सतर्क रहना है
कोरोना वायरस कोविड 19 पर शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी दी उन्होंने कहा की विशेष रूप से ऋषिकेश एवं टिहरी जनपद में आने वाले विदेशियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी आवश्यकता पड़ने पर कुमाऊँ विकास निगम लिमिटेड एवं गढ़वाल विकास निगम लिमिटेड के गेस्ट हाउस और स्टेडियम को अधिकृत किया जाएगा उन्होंने बताया किस सभी मॉल 31 मार्च 2020 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं मुख्य सचिव प्रतिदिन और मुख्यमंत्री दो-तीन दिन के अंतराल पर स्थिति की समीक्षा करेंगे अपील के रूप में उन्होंने कहा कि सभी निजी क्षेत्र ऐसी व्यवस्था करें कि आसपास लोग एकत्र ना हो किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत हॉस्पिटल को सूचना दें स्थिति पूर्ण तरह से नियंत्रण में है इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है वहीं दूसरी ओर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरौना से संक्रमित ट्रेनी आई एफ एस की हालत अब सामान्य है! विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में जुटे हुए हैं अस्पताल में भर्ती 8 संदिग्ध मरीजों का अभी स्वास्थ्य सामान्य है कोरोनेशन अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 5 कोरोना के संदिग्ध छात्रों की हालत सामान्य है!