Uttarakhand
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 31 मार्च तक विद्यालय बंद

देहरादून: कोरोना वायरस(covid-19) के विश्व भर में फैलते जा रहे प्रकोप एवं देश में अब तक 73 से अधिक वायरल संक्रमित व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं जिस को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर इससे बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रदेशभर में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाएं प्री प्राइमरी प्राथमिक उच्च प्राथमिक हाई स्कूल इंटरमीडिएट स्तर तक की शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च 2020 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं जबकि बोर्ड एग्जामिनेशन पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार गतिमान रहेंगी एवं उनमें परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को ही परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की छूट होगी!