साइलेज फेडरेशन को 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ. धन सिंह रावत
घस्यारी योजना से 10 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित, किसानों को मिला 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान**
साइलेज फेडरेशन को 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ.

देहरादून, 18 अक्टूबर 2026।** उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने साइलेज फेडरेशन को आगामी एक वर्ष में 100 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य दिया। रविवार को देहरादून के अजबपुर स्थित फेडरेशन के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ करते हुए उन्होंने साइलेज उत्पादन और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्ष 2019 में 3.50 करोड़ रुपये के ऋण से शुरू हुआ फेडरेशन का कारोबार अब 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। अब तक मक्का उत्पादक किसानों को 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 2,500 से अधिक किसान और 10 हजार से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से लाभान्वित हो रही हैं। करीब 200 एम-पैक्स के माध्यम से पशुपालकों तक साइलेज पहुंचाया जा रहा है। पशुओं को संतुलित आहार उपलब्ध कराने के लिए टीएमआर यूनिट भी जल्द शुरू की जाएगी।