Dehradun

ड्रीमर्स एड्यू हब में धूमधाम से मनाई गई होली, हजारों छात्रों ने लिया उत्सव का आनंद

रंगोत्सव में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

 

 

ड्रीमर्स एड्यू हब में धूमधाम से मनाई गई होली, हजारों छात्रों ने लिया उत्सव का आनंद
देहरादून।
आज ड्रीमर्स एड्यू हब के प्रांगण में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस रंगोत्सव में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पूरे परिसर को रंगों और खुशियों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। परिसर में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
संस्थान के संस्थापक श्री हरिओम चौधरी जी एवं सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा मैम ने स्वयं उपस्थित होकर सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और ड्रीमर्स परिवार के विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि सपनों को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का अवसर भी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने लक्ष्यों को रंगों की तरह उज्ज्वल बनाएंगे और अनुशासन, मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे।
ड्रीमर्स एड्यू हब का यह होली उत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि परिवार जैसे माहौल और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button