Breaking NewsUncategorized

भाजपा पूर्व पार्षद एवं पति पर ठगी का मुकदमा दर्ज

 

 

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम की कथित सरकारी जमीन का आवंटन कराने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाजपा की पूर्व पार्षद नीतू बाल्मीकि और उनके पति राकेश बाल्मीकि उर्फ तिनका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जोगीवाला निवासी पर्व वालिया ने आरोप लगाया है कि दंपति ने नगर निगम की एक जमीन दिखाकर उसका आवंटन कराने का भरोसा दिलाया। पूर्व पार्षद होने और राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए “ऊपर तक पैसे” देने की बात कही गई। इस भरोसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर कुल 75 लाख रुपये दे दिए।

 

पीड़ित का कहना है कि बाद में जमीन आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और रकम लौटाने की मांग करने पर धमकियां दी गईं। आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव और एससी एक्ट में फंसाने की बात कहकर दबाव बनाया गया।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, रायपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें 42 लाख 50 हजार रुपये दो माह में लौटाने की सहमति बनी। इस दौरान आठ लाख रुपये दिए गए, जबकि शेष भुगतान निर्धारित समय में नहीं किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। थाना रायपुर प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button