Uttarakhand

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल में अधिवेशन संपन्न

देहरादून :दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का मिशन स्कूल में पांचवा अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी देहरादून ,डीआईजी श्री अरुण मोहन जोशी ने भागीदारी की इसके साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम में मंचासीन व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष ओबीसी कमिशन उत्तराखंड सरकार एवं पृथ्वीराज चौहान पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड । महेनत108 श्री कृष्णा गिरी महाराज ,पदम श्री डॉक्टर आरके जैन , अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड । कैबिनेट मंत्री स्तर । , बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद संतोष नागपाल, नीनू सहगल , विश्वनाथ कोहली, श्याम सुन्दर गोयल , चंद्रगुप्त विक्रम, सतीश अग्रवाल , शेखर फुलेरा , विजय बग्गा, सी एन आई स्कूल के प्रिंसिपल , इस अवसर पर मौजूद थे ।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत माला अर्पण कर शॉल ओढ़ाकर एवं समृति चिन्ह प्रदान कर किया गया इस अवसर पर ही वृद्ध व्यापारी का अभिनंदन व्यापार मंडल द्वारा माला अर्पण कर पटका पहनाकर किया गया । मुख्य अतिथि अरुण मोहन जोशी द्वारा अपने वक्तव्य में बोलते हुए कहा गया कि व्यापार मंडल के द्वारा मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर मैं आभार व्यक्त करता हूं तथा अपनी ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन का चोली दामन का साथ होता है और वह सदैव ही एक दूसरे के साथ सहयोगी के रूप में मिलकर चलते हैं समस्याएं आती हैं तो उनका निदान भी किया जाता है उन्होंने यह भी कहा कि कि भविष्य में भी व्यापारी को हम आश्वस्त करते हैं की सभी एक दूसरे के साथ मिलकर चलेंगे और देहरादून को सुंदर शहर बनाने के लिए अपनी भागीदारी का निर्वाहन करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार है और आपसी भाईचारे का त्योहार है उन्होंने होली की हार्दिक बधाई दी और कहां की कोरोना वायरस डरने की जरूरत नहीं है इससे लेकिन बचने की जरूरत जरूर है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें निर्विरोध चुने गए व्यापारी पंकज मैसोन अध्यक्ष ,हरीश विरमानी उपाध्यक्ष ,पंकज डी डॉन महासचिव और राकेश किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया अशोक वर्मा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई ।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजेश गोयल द्वारा व्यापार मंडल के दूसरे मुख्य संरक्षक पृथ्वीराज चौहान पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को अपनी बात रखने के लिए मंच पर आमंत्रित किया इस अवसर पर बोलते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि कि मैं सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़े हैं और व्यापार मंडल ने समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए जो गति प्रदान कि वह वास्तव में एक मिसाल है उम्मीद है कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए इसी प्रकार से आगे बढ़कर काम करता रहेगा और एक नई दिशा प्रदान करेगा ।इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने बोलते हुए कहा कि समय-समय पर व्यापारियों की समस्याएं खड़ी रहती हैं जिसका निदान शासन प्रशासन और सरकार द्वारा किया जाता है आपसी तालमेल से आगे बढ़कर यदि समस्याओं के निदान के लिए सभी एकजुट होकर चलेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका निदान ना हो सके सरकार कोई भी हो सरकारों को व्यापारियों का हितेषी होना चाहिए कई बार देखने में आता है की स्थाई तौर से हटाए जाने वाले बहुत सारे व्यापारियों बे घर बार हो जाते हैं जो कि एक चिंता की बात है सरकारों को किसी को भी हटाने से पहले आवश्यक रूप से उनकी रोटी और रोजी इंतजाम करना चाहिए और व्यापारियों को भी कभी टकराव का रास्ता अख्तियार नहीं करना चाहिए उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि आने ।वाला है होली का त्यौहार फूलों की होली के रूप में मनाए आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखने वाला यह त्यौहार अपने आप में विशेष है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज में बोलते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए इस संगठन के माध्यम से सदा वे तत्त्पर रहें और समय-समय पर व्यापारी हितों के लिए उन्होंने शासन और प्रशासन से वार्ता के द्वार खुले रखे और व्यापारी भाइयों की समस्याओं का निदान भी कराया भविष्य में भी इसी प्रकार से व्यापारी भाइयों की समस्याओं के निदान के लिए सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ते रहेंगे उन्होंने आभार भी जताया की सभी व्यापारी भाइयों ने जिस प्रकार उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध जीता कर तो मिसाल कायम की है उसका सम्मान रखा जाएगा सभी को एकजुट करने का यह प्रयास तभी संभव हो सकता है जब सभी एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़े और अपने शहर को सुंदर रखने के लिए काम करें समय-समय पर सरकार और शासन का सहयोग भी लिया लिया जायेगा उन्होंने आए हुए समस्त अतिथियों एवं समस्त व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और कहा खुले मन से मैं सभी का अभिनंदन करता हूं कि वह अपना समय निकालकर आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आए। इस अवसर पर पंकज मैसन द्वारा क्षेत्रवार बनाए गए पदाधिकारियों की घोषणा भी की साथ ही व्यापार मंडल के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष का पंकज मेशन द्वारा अधिवक्ताओं का पैनल की घोषण बी की जिसमें कंचन रानगढ एडवोकेट ,शिवा वर्मा एडवोकेट केएन शर्मा एडवोकेट और बी एस रावत एडवोकेट का चयन बी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए किया गया है अधिवक्ता इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरी महाराज डॉक्टर आरके जैन आदि ने अपने विचार रख रखते हुए व्यापार मंडल को शुभकामनाएं दी और आने वाले होली के पावन पर्व को भाईचारे के रूप में मनाने की अपील की इस अवसर पर की गई और सभी ने बहुत ही सौदा हो पूर्ण वातावरण में फूलों की होली खेल कर इस पांचवें अधिवेशन को संपन्न बनाया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button