UncategorizedUttarakhand

उग्र हुआ आंदोलन ,ऑफिस पहुंचे कर्मचारी के मुंह पर पोती कालिख

उग्र हुआ आंदोलन, ऑफिस पहुंचे कर्मचारी के मुंह पर पोती कालिख
पौड़ी। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के लिए जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का प्रदेश व्यापी आंदोलन पौड़ी में उग्र हो गया है। गढ़वाल मंडल मुख्यालय में हड़ताल के दौरान भी काम करने पहुंचे एक कर्मचारी को पकड़कर हड़तालियों ने उसके मुंह पर कालिख पोत दी। उधर कोटद्वार में हड़ताली कर्मचारी सभी सरकारी कार्यालयों में घूम-घूमकर काम कर रहे कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए बुला रहे हैं। डीआरडीए में एकाउंटेट के पद पर काम करने वाला सामान्य वर्ग का आदमी जब ऑफिस पहुंचा तो हड़ताली कर्मचारियों ने पकड़कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। हड़ताली कर्मचारियों ने इसका वीडियो भी बना लिया है और अब यह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में हड़ताली कर्मचारी सभी सरकारी विभागों में घूम-घूमकर काम कर रहे सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को काम छोड़कर हड़ताल में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। बेमियादी हड़ताल पर बैठे कर्मचारी पीडब्ल्यूडी, कृषि और वन विभाग समेत तहसील के कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से हड़ताल के समर्थन में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कोई भी कर्मचारी अपने किसी बड़े अधिकारी के दवाब में न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button