रायपुर थाना क्षेत्र, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
देहरादून !बीती रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली कि मालदेवता से 15 कि0मी0 आगे मारा बैंड के पास सड़क से नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है, का शव सड़क से 15-20 फ़ीट नीचे पड़ा हुआ था, शव की तलाशी लेने पर उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी कराई गई है। शव की शिनाख्त किए जाने के उपरांत मृतक की पहचान राजीव उम्र 48 वर्ष पुत्र ललित निवासी लवली मार्केट बसंत बिहार देहरादून के रूप में की गई है! प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है !पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस द्वारा इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया गया है! फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) अस्पताल में चल रहा है!