Uncategorized

अज्ञात चोरों ने उड़ाया जिओ कंपनी का स्क्रैप

देहरादून : बीती रात चोरी की नियत से कुछ अज्ञात लोगों ने लाइन नंबर 15 एकता विहार मैं जिओ कंपनी के कर्मचारियों के आवास परिसर से जिओ फाइबर पोल पर लगने वाले क्लेम चोरी कर लिए!

गौरतलब है बीती रात लाइन नंबर 15 में रह रहे जिओ कंपनी के कर्मचारियों के आवास परिसर से कुछ लोगों ने जिओ फाइबर केबल पर लगने वाले लोहे के क्लेम समेट कर प्लास्टिक के कट्टों में भर लिए और उनको एकता विहार मुख्य मार्ग के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में छुपा दिया इससे पहले कि वह इस स्क्रैप मैटेरियल को उठाकर यहां से ले जाएं सुबह 5:30 बजे सैर पर निकले लोगों ने सड़क किनारे प्लास्टिक के बड़े बोरे सड़क किनारे रखे देखें उत्सुकता बस उनको खोलकर देखा तो 6 बोरे में लोहे के क्लैंप रखे हुए थे जिनका वजन लगभग 5 क्विंटल एवं अनुमानित लागत ₹50000 बताई गई है लोगों के वहां पहुंचने से झाड़ी में छुपे चोर भाग निकले लोगों ने सामान की सूचना मयूर विहार पुलिस चौकी को देदी जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सामान को लगवा कर हिफाजत में ले लिया है आपको बता दें इससे पूर्व में भी रिलायंस जिओ कर्मचारियों के यहां से अज्ञात लोग इनके माल पर हाथ साफ कर चुके हैं! पूरे मामले को समझकर पुलिसकर्मियों ने रिलायंस जिओ कर्मचारियों को फोन कर मौके पर बुलाया जिससे उन्होंने माल की शिनाख्त कर माल को अपना बताया है! रिलायंस जिओ कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उनके सामान को चोरी से बचाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button