ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन नेशनल कमेटी को हैक करने के प्रयास विफल !

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने से महज 9 दिन पहले किए गए अपने बहु-प्रतिक्षित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, जहां तक हैकिंग का सवाल है, मुझे लगता है यह रूस का काम है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि कुछ अन्य देशों ने भी हैकिंग की है. ट्रंप ने कहा, डीएनसी हैकिंग के लिए पूरी तरह खुला हुआ था. उन्होंने बहुत ही खराब तरीके से काम किया. उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेशनल कमेटी को हैक करने के प्रयास विफ रहे और उन्हें सफलता नहीं मिली.
इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान काफी संयमित दिख रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी टीम कम्प्यूटर के क्षेत्र में कुछ महान दिमागों को इकट्ठा करने वाली है और विदेशियों द्वारा हैकिंग के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाने वाली है.
मीडिया में इस संदर्भ में खबरें आने के बाद कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बराक ओबामा और ट्रंप को अपुष्ट रिर्पोटों का सारांश सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि रूस ने ट्रंप के खिलाफ संवेदनशील प्रकृति की व्यक्तिगत सूचनाएं जुटाई हैं.
खुफिया सूचनाओं के लीक पर मास्को की प्रतिक्रिया की ओर संकेत करते हुए ट्रंप ने कहा कि पुतिन और रूस ने कहा कि यह फर्जी खबर है. उन्होंने कहा, मैं इस तथ्य का सम्मान करता हूं कि उन्होंने ऐसा कहा. अगर उन्होंने आरएनसी हैक किया होता, तो उसे रिलीज कर चुके होते. ट्रंप ने कहा, अगर पुतिन डोनाल्ड ट्रंप को पसंद करते हैं, यह संपत्ति है, कोई दायित्व नहीं. मैं आशा करता हूं कि मेरी और पुतिन की आपस में बने, पर बहुत संभावना है कि ऐसा नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन 90 दिनों के भीतर हैकिंग पर विस्तृत रिपोट्र जारी करेगा.