Dehradun

देहरादून : पहला उत्तराखंड मातृभाषा उत्सव का होगा आगाज़

 

देहरादून। उत्तराखंड की मातृभाषा में बच्चों की अभिव्यक्ति को बढ़ावा और मातृ भाषाओं के प्रति बच्चों में सम्मान की भावना के विकास को ध्यान रखते हुए एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा किसान भवन सभागार रिंग रोड देहरादून में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। जानकारी देते हुए निदेशक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि में बच्चों को लोक भाषाओं में संवाद, लोकगीत और लोक कथा के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित कक्षा 3 से लेकर 8 तक के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। लगभग 18 भाषाओं में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन सत्र में शिक्षा सचिव रविन्द्र नाथ रमन तथा महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा भी उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button