Breaking News

एसटीएफ ने गिरफ्तार किया वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार

एसटीएफ ने गिरफ्तार किया वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार
देहरादून : वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रविंदर लक्सर का रहने वाला है जबकि प्रशांत खानपुर निवासी है।दोनों ने अभ्यर्थियों से चार लाख से पांच लाख रुपये लिए और उन्हें नकल करवाई। आरोपितों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। एसटीएफ की ओर से यूकेएसएसएसी पेपर लीक प्रकरण में अब तक तीन भर्तियों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और तीनों में 36 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें स्नातक स्तर की परीक्षा में 34 जबकि वन रक्षक भर्ती में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button