Breaking News

उत्तराखंड: बीते 24 घंटों में 180 नए कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमण से दो की मौत 212 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड: 180 नए कोरोना संक्रमित पाए गए

कोरोना संक्रमण से दो की मौत 212 हुए स्वस्थ

देहरादून :बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 180 नए मरीज पाए गए हैं वही 212 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं, कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में काफी कमी आई है बीते 24 घंटों में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है,

पूरे उत्तराखंड की बात करें तो इस समय राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1448 है, यदि देहरादून की बात करें तो बीते 24 घंटे में देहरादून में 88 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, हरिद्वार में 19 नैनीताल में 33 अल्मोड़ा में 12 बागेश्वर में तीन पौड़ी में दो चमोली में दो टिहरी में दो उधम सिंह नगर में 14 उत्तरकाशी में दो और पिथौरागढ़ में 4 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं,

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक राज्य में 100658 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 95324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, राज्य में अब ससुर उनसे स्वच्छ होकर लौटने वालों का रिकवरी रेट 94.70% है|वही इस वर्ष में अब तक 307 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button