Breaking NewsUttarakhand

स्कूल संचालक के तार पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े : स्वामी प्रबोधानंद गिरि गिरी

उत्तराखंड में फैलाई जा रही जिहादी मानसिकता पर संज्ञान ले धामी सरकार

 

विवेक वर्मा

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठित स्कूल द्वारा शुक्रवार( जुमे) के दिन आधा घंटा पहले छुट्टी किए जाने के नोटिस मामले में विवाद गरमा गया, इस मामले को लेकर हिन्दूवादी संगठन ने मुखर होकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तो वहीं हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने इस मामले को लेकर स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए, इतना ही नहीं उन्होंने एसडीएम विकासनगर और खण्ड शिक्षा अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाये जाने की मांग की है|
आपको बता दें कि एक प्रतिष्ठित स्कूल द्वारा शुक्रवार के दिन आधा घंटा पहले छुट्टी दिए जाने के नोटिस को लेकर बवाल खड़ा हो गया था, जिसको देर शाम एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार के हस्तक्षेप के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा मांफी मांगने और  छुट्टी के टाइम को वापस लिए जाने के बाद सुलझा लिया गया। जिसको लेकर आज हिंदुवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, तो वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर चौक पर स्कूल प्रबंधन का पूतला फुंका। तो वहीं दूसरी ओर इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब हरिद्वार से आए हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान स्कूल संचालक और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में जिहादी सोच को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि जुमे के दिन खासतौर पर छुट्टी किए जाना उसी जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। इतना ही नहीं उन्होंने स्कूल संचालक पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पूर्व भी इस स्कूल द्वारा इस तरह के कृत्य किए गए जिसका संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे साफ है कि स्कूल संचालक के तार पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े  हैं जिसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम विकासनगर और शिक्षा मंत्री व अधिकारी द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न करना उनकी सांठगांठ दर्शाता है, आरोप लगाया कि उनके तार भी इस कृत्य में जुड़े हो सकते हैं। जिसको लेकर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने स्कूल को सील करने और वहां हो रही गतिविधियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।वहीं दूसरी ओर आज कोतवाली विकासनगर अंतर्गत कुंजा ग्रांट में हुई एक घटना को उन्होंने सांप्रदायिक रंग देते हुए कहा कि यहां भी जिहादी उदयपुर में हुई कन्हैया लाल जैसी घटना को अंजाम देना चाहते हैं, जिसका धामी सरकार को संज्ञान लेना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button