Breaking News

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 3893 कोरोना संक्रमित

एक्‍टिव केस पहुंचे 31 हजार के पार

Dehradun
उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज मंगलवार को कोरोना के 3893 नए मामले मिले हैं जबकि छह मरीजों की मौत भी हुई है।

वहीं राज्‍य में एक्‍टिव केस 31236 पहुंच गए है स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून में सबसे अधिक 1316 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 609, नैनीताल में 585, ऊधमसिंह नगर में 290, पौड़ी में 214, टिहरी में 100, उत्तरकाशी में 84, पिथौरागढ़ में 90, रुद्रप्रयाग में 108, चंपावत में 90, चमोली में 189 व बागेश्वर में 64 लोग संक्रमित मिले हैं।उत्‍तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की 31 हजार से अधिक यानी 31236 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 13446 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 3672, हरिद्वार में 4353 और ऊधमसिंह नगर में 1539 सक्रिय केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button