देहरादून। परिचित बनकर एक युवती से जानसाजो ने 98 हजार रुपये ठग लिए। डालनवाला पुलिस ने साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है, शिवानी रानी निवासी अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड के अनुसार उनके पिता यादराम सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। उसने पिता का परिचित बनकर बात की। कहा कि उसे उनके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के 10 हजार रुपये चुकाने हैं। वह रुपये उनके खाते में भेजेगा। इसके लिए गूगल पे नंबर मांगा। यादराम ने अपनी बेटी का नंबर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने शिवानी के गूगल पे पर एक नोटिफिकेशन भेजा। शिवानी ने उस पर क्लिक किया तो इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 98 हजार रुपये कट गए। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर रही है।