Uttarakhand

हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
देहरादून। कांग्रेस की काली करतूत और भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में धामा वाला वार्ड 26 पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रईस अंसारी के नेतृत्व में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन वा भाजपा शीर्ष नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के दिशा निर्देशों पर अंबेडकर नगर मंडल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता व धामा वाला के भारतीय देश प्रेमियों ने आपातकाल के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया व कांग्रेसियों देश से माफी मांगो। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि हमारी मांग है कि कांग्रेसियों देश से माफी मांगो। आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक रईस अंसारी ने अपने संबोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहां की 25 जून 1975 को इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में आपातकाल लगाया था। इस आपातकाल से सबसे अधिक परेशानी देश के गरीब व असहाय लोगों को उठानी पड़ी। कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया था. हम इसका आज भी विरोध करते हैं पूरे देश में नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया था. विपक्ष के नेताओं पर जेल में अत्याचार किए गए. पूर्व प्रधानमंत्री ने इन दिनों मीडिया के स्वतंत्र प्रभार को जबरदस्ती बंद करा कर कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेकर कानून की धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस से हमारी मांग है की आज कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर वेद प्रकाश, दिनेश अरोड़ा, जतिन खुराना, सिमरनजीत सिंह, सुमित सहगल, सतपाल शैली, राहुल कुमार, भूमि पत्ता अमजद अनस, सरना व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button