उत्तराखंड में आज कोरोना के 118 नए मामले, 3 की मौत
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की दर में कमी

आज आये कोरोना के 118 नए मामले, 3 की मौत
देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना का ग्राफ राज्य में अब धीरे-धीरे कम होता जा रहे हैं आज तीन लोगों की मौत होने के साथ राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर के 7074 हो गया है जबकि अब तक राज्य में 2739 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं वही आज 250 लोग अपना इलाज करा कर स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 03, चमोली में 05 , चंपावत में 05, देहरादून में 49, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 7, उधम सिंह नगर में 04, उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोनावायरस के लक्ष्ण मिले जिससे आज राज्य में आंकड़ा बड़ा करके 118 हो गया है वही अब इस संक्रमण से अब तक 339245 लोग प्रभावित हुए हैं जिस तरह से इस संक्रमण का धीरे धीरे ग्राफ गिरता जा रहा है वह एक राहत भरी खबर है.