Uttarakhand

एयरफोर्स में नौकरी लगने के नाम पर नैनीताल की युवती से मांगे रुपए

नैनीताल : बेराजगारों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी करने का धंधा ठीक से फल-फूल रहा है। नैनीताल निवासी एक युवती से एयरफोर्स में उसकी नौकरी लग जाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शुक्र रहा कि ठगों के एकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने से पहले युवती के सेना तैनात भाई ने उसे कॉल कर दिया और वह समसझ गया कि पूरा मामला फ्रॉड का है। पिड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के मुताबिक मल्लीताल क्षेत्र निवासी शिवानी पांडे ने कुछ समय पूर्व एयरफोर्स में निकली जॉब एप्लिकेशन के लिए अप्लाई किया था। कुछ दिन पूर्व उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और एयरफोर्स में उसकी नौकरी लगने की जानकारी दी। दूसरी ओर से अपॉइमेन्ट लेटर के लिए पंजीकरण कराने की बात कही गयी जिसके एवज में 28500 रुपये शुल्क मांगा गया।युवती ने किसी तरह रिश्तेदारों से 30 हजार की रकम एकत्रित भी कर ली। गुरुवार को वह पैसे जमा कराने जा ही रही थी कि सेना में तैनात उसके भाई का फोन आ गया। जब भाई को उसने नौकरी लगने और पैसे जमा करने की बात बताई तो भाई को ठगी का अहसास हो गया। उसने बहन को तुरंत पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने की बात कही। जिससे युवती ठगी का शिकार होने से बच गयी। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर सेल को भेज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button