DehradunUttarakhand

उत्तराखंड में आज आये कोरोना के 136 नए मामले, 4 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में आज रविवार के दिन कुछ राहत भरी खबर है आज वैश्विक महामारी के राज्य में कुल 136 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है, वहीं विभिन्न अस्पतालों से 206 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 3136 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा एवं बागेश्वर से राहत भरी खबर है जबकि आज चमोली में 01, चंपावत में 05, देहरादून में 53, हरिद्वार में 09, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 04, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 14, उधम सिंह नगर में 11, उत्तरकाशी में 22 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं. इस तरह आज राज्य में कुल 136 लोगों इस संक्रमण से प्रभावित हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button