DehradunUttarakhand

डॉ.मनोज उप्रेती होंगे देहरादून के नए मुख्य चिकित्साधिकारी

उत्तराखंड सरकार ने बदल दिए चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बदल दिए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ.मनोज उप्रेती को देहरादून जिले का सीएमओ बनाया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ.अनूप डिमरी को सीएमओ देहरादून के पद से हटा कर स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनाती दी गई। डॉ.उप्रेती अब देहरादून के नए सीएमओ होंगे। निदेशालय में अपर निदेशक के पद तैनात डॉ.शिखा जंगपागी को कोरोनेशन अस्पताल का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। सीएमओ टिहरी डॉ.सुमन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनाती दी गई। उनकी जगह उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.संजय जैन को टिहरी का सीएमओ बनाया गया है। सीएमओ उत्तरकाशी डॉ.डीपी जोशी को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में बाल रोग विशेषज्ञ के पद तैनाती दी गई। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में तैनात डॉ.केशर सिंह चौहान को सीएमओ उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं, सीएमओ चमोली डॉ.जीएस राणा को जिला चिकित्सालय चमोली में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया। उनकी जगह राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में तैनात डॉ.केके अग्रवाल को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button