ड्यूटी में लापरवाही : एसएसपी ने किया पुलिसकर्मी को निलंबित
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी निलंबित
ड्यूटी में लापरवाही : एसएसपी ने किया पुलिसकर्मी को निलंबित
देहरादून। अपराध के घटित होने की सूचना समय से प्रसारित ना कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आज प्रातः पुलिस कन्ट्रोल रुम को सूचना प्राप्त हुयी कि स्विफ्ट डिजायर वाहन में सवार 02 लड़के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये है। उक्त सूचना के प्राप्त होने के पश्चात कन्ट्रोल रुम में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल बाबू राम भास्कर द्वारा न ही समय से उक्त सूचना से सम्बन्धित थानो को अवगत कराया गया और ना ही उक्त सूचना समय से उच्चाधिकारीगणो को दी गयी। जिससे सम्बंधित थाना क्षेत्रो में संधिक्त वाहनो की चैकिंग प्रारम्भ करने में अनावश्यक विलम्ब हुआ। आरक्षी द्वारा अपने कर्तव्यो के दौरान बरती गयी लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत द्वारा तत्काल उक्त आरक्षी को निलम्बित किया गया है।