Uttarakhand

डॉक्टरों की मौजूदगी ना होने पर भड़क उठे मंत्री महोदय

नारसन। गन्ना मंत्री यतीस्वरानंद ने नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों की मौजूदगी न होने पर मंत्री भड़क उठे और स्वास्थ्य सचिव को फोन कर नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी अवस्थाओं को लेकर हंगामा किया।
नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर के बाद गन्ना मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद निरीक्षण को पहुंचे। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक न होने पर मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थ्य सचिव से की। इसके अलावा वहां हो रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में केवल दो ही संविदा डॉक्टर मिलने पर गन्ना मंत्री भड़क गए और वहां मौजूद डॉक्टर और एसीएमओ डॉ. साकिया की जमकर क्लास ली। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा रात्रि में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल महामंत्री अरविंद राठी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा काटा। इसपर गन्ना मंत्री ने नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया और दोबारा निरीक्षण करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर रिशिपाल बालियान सुशील राठी योगेश कुमार सोनू धीमान मनोज राठी विकास कुमार संजीव पारूल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button