दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
काशीपुर : कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन वार्ड नंबर 14 का है और दूसरा गुरु नानक कॉलोनी पटेल नगर का।काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन वार्ड नंबर 14 निवासी दुर्गा पत्नी सोनू ने 27 फरवरी को महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी 5 अक्टूबर 2017 को नैनीताल जनपद के रामनगर कस्बे के मोहल्ला भाबानीगंज दुर्गा मंदिर निवासी सोनू पुत्र चंद्रपाल के साथ हुई थी। उसके स्वजनों ने हैसियत के हिसाब से भरपूर दान-दहेज दिया। इसके बाद भी शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग नकदी व अन्य सामान की मांग करने लगे। उसने काफी समझाया कि उसके घर वाले गरीब हैं। किराए के मकान में रहते हैं। ऐसे में वह उसकी दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते हैं। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह काशीपुर में अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद भी उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला की दी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सोनू, जेठ पप्पू, जेठानी गौरी, राजरानी, रीना, ननद पूनम, नन्हे, जगराम आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।