Uttarakhand

72 घंटे में उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून

मानसून तय समय से पांच दिन पहले पहुंचेगा।

72 घंटे में उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून 72 घंटे में दस्तक दे सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश को पार कर चुका है। ऐसे में प्रदेश में इसे पहुंचने में तीन दिन लग सकते हैं। सबसे पहले यह कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों को स्पर्श करेगा। पहले इसके 20 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक निकला तो मानसून तय समय से पांच दिन पहले पहुंचेगा। आमतौर पर यह समय 20 से 27 जून के बीच रहता है। इससे पहले वर्ष 2013 और वर्ष 2008 में भी मानसून क्रमश: 15 जून और 13 जून को पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button