Uttarakhand

14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, तीनों युवक हैं विशेष समुदाय से

 

विवेक वर्मा

 

देहरादून

 

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र से विशेष समुदाय के युवको द्वारा एक 14 वर्ष की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, युवती ने आरोप लगाया कि तीनों विशेष समुदाय से आने वाले युवक बहला फुसला कर उसको जंगल की ओर ले गए,और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म किया.

 

उसके बाद बीती सुबह एक ई रिक्शा चालक उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर उतार गया. किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी.

 

महिला ने कोतवाली पटेल नगर में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे 14 वर्षीय बेटी धुलाई को आए कपड़े देने के लिए पटेल नगर क्षेत्र में गई थी. उसी दौरान एक किशोर ने बेटी को फोन कर हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के पास बुलाया. बेटी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य किशोर भी थे. उसके बाद तीनों किशोरी को बहला फुसलाकर जंगल में ले गए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. उसके बाद तीनों किशोर ने शुक्रवार सुबह ई रिक्शा से बेटी को घर के बाहर छोड़ दिया और पड़ोस में रहने वाली सहेली घर में लेकर आई

 

बेटी को होश में आने के बाद उसने पूरी आपबीती बताई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में परिजन शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेल नगर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे और काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही तीनों आरोपी नाबालिग हैं और हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button