सहस्त्रधारा रोड पर खुलेआम तांडव मचा रहे हैं नशे के सौदागर
सहस्त्रधारा रोड स्थित एक पॉश पास कॉलोनी में रहकर नशे का कारोबार कर रहे दंपत्ति

देहरादून, उत्तराखंड राज्य में नशे का कारोबार अपने चरम पर है, पूरे राज्य की बात करें तो देहरादून नशे के कारोबार के मामले में नंबर वन पर है,नशे के सौदागर खुलेआम शहर की 1 पॉश कॉलोनी में धड़ल्ले के साथ पुड़ियों में मौत बेच रहे हैं बीते 2 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड स्थित पॉश कॉलोनी में एक दंपत्ति धड़ल्ले से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है|
सूत्रों की माने तो नशे के इस सौदागर को एक स्थानीय छुट भैया दागी नेता का भी संरक्षण प्राप्त है जो की समय-समय पर इससे आर्थिक मदद लेकर इसको अनेकों प्रकार की सहायता उपलब्ध कराता है|यह छुट भैया नेता नशे के सौदागर से आर्थिक सहायता लेने के एवज में यदि कोई व्यक्ति कॉलोनी वासी इसकी शिकायत करता है तो उसको झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देता है, पूर्व में भी यह इस प्रकार का कृत्य कर चुका है|
आपको बता दें सहस्त्रधारा रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में एक दंपत्ति काफी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं| इस कॉलोनी में सहस्त्रधारा रोड मुख्य सड़क से इस व्यक्ति के निवास तक सुबह से रात तक अनेकों संदिग्ध लोग इस दंपत्ति को फोन पर बात करके नशीले पदार्थ लेकर जाते हैं, सुबह से लेकर देर रात तक इस व्यक्ति के घर 50 से 100 लोग प्रतिदिन आते हैं, परंतु यह शातिर इतनी चतुराई से अपना काम करता है कि अभी तक किसी की पकड़ में नहीं आया,इस परिवार का मुखिया पहले भी कई संगीन अपराधों में लिप्तता के चलते सजा काट चुका है|कॉलोनी वासी पूर्व में भी इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,
आखिरकार खुलेआम इस मौत के सौदागर को नशीले पदार्थ बेचने के लिए किस का संरक्षण प्राप्त है, कोई तो इसका माई बाप है जिसके संरक्षण के चलते यह अभी तक कानून के शिकंजे से बाहर है, यदि इस व्यक्ति के बारे में गहन जांच पड़ताल की जाए तो तक सभी तथ्य उजागर हो जाएंगे तथा दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, जब इस व्यक्ति के घर पर दिन रात संदिग्ध लोगों का आना जाना रहता है पड़ोस में बाईरहने वाले लोग आपस में कानाफूसी तो करते हैं परंतु इसके खिलाफ कोई खुलकर शिकायत इसलिए नहीं दर्ज कराता कि आखिर बिल्ली के गले में घंटी बांधेगा तो कौन ?,
नशे के सौदागर दंपत्ति के बारे में इतने सारे सूत्र उपलब्ध होने के बाद भी देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई करता है या इस नशे के सौदागर के सामने बौना प्रतीत होता है|
सूत्रों की माने तो नशे के इस सौदागर को एक स्थानीय छुट भैया दागी नेता का भी संरक्षण प्राप्त है जो की समय-समय पर इससे आर्थिक मदद लेकर इसको अनेकों प्रकार की सहायता उपलब्ध कराता है|