CRIME

रायवाला में भीषण सड़क हादसा: बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई वाहन टकराए,

स्कॉर्पियो में लगी आग, महिला की मौत

 

मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात हादसा, 15 लोग घायल; दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

विवेक वर्मा /देहरादून
रायवाला-हरिद्वार मार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 21:18 बजे 112 के माध्यम से कोतवाली रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि उत्तराखंड रोडवेज की बस (UK04 PA1678) और ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वराज-735 की टक्कर हो गई है। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो N दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिससे वाहन में आग लग गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण स्कॉर्पियो में आग भड़क गई, जिसकी चपेट में HR46 E0605 ट्रोला और UK07 HC 5084 XUV300 भी आ गए। हादसे में कुसुम (30) पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद (बिजनौर) की ट्रोले के टायरों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक रायवाला, पुलिस बल और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से हरमिलाप अस्पताल हरिद्वार भेजा गया।

 
▪ मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा
▪ बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कॉर्पियो समेत कई वाहन टकराए
▪ स्कॉर्पियो में आग लगने से अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त
▪ एक महिला की मौके पर मौत, 15 लोग घायल
▪ झंडा मेला से लौट रहे थे सभी घायल यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button