Uttarakhand

युवती ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

युवती ने बताया कि सिपाही ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी।

युवती ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। हरिद्वार में तैनात एक सिपाही पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती ने बताया कि सिपाही ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल, कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। युवती का कहना है कि एक साल पहले इसकी जान पहचान हरिद्वार में तैनात कोटद्वार निवासी सिपाही वसीम से हुई थी। आरोप है कि आठ जुलाई 2020 को सिपाही ने अपने जन्मदिन पर युवती को रोशनाबाद स्थित अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाई। सिपाही ने शादी का झांसा भी दिया और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित सिपाही वसीम निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button