Uttarakhand

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास

संगठनात्मक बैठक में ओबीसी मोर्चे को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा

 

Vivek verma

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास

संगठनात्मक बैठक में ओबीसी मोर्चे को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा

देहरादून, 1 अक्टूबर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे। 1 और 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास के दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

डाट काली मंदिर में दर्शन के बाद प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को अमर पाल मौर्य ने डाट काली माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत किया गया, जहां ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों तथा जिला महामंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी संवाद

प्रवास के दौरान ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ भी बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा ओबीसी समाज से जुड़े वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया।

इसके बाद ओबीसी आयोग तथा विभिन्न आयोगों और बोर्डों में ओबीसी समाज से जुड़े अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के साथ भी चर्चा की गई।

2 अक्टूबर को विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से संवाद

दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन 2 अक्टूबर को विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें नाई/सेन एवं ठाकुर नाई, बंजारा एवं प्रजापति, धीमान, विश्वकर्मा एवं लोहार तथा पाल एवं गड़रिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें शामिल हैं।

ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों से भी होगा संवाद

इसके बाद ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें उद्यमी, व्यापारी, होटल व्यवसायी, चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, कॉलेज प्रबंधन, कृषि क्षेत्र, साहित्य एवं लेखन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

संगठनात्मक संवाद मजबूत करना उद्देश्य: नेत्रपाल मौर्य

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य के उत्तराखंड प्रवास का उद्देश्य संगठनात्मक संवाद को मजबूत करना, विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से संपर्क बढ़ाना तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button