बीते 24 घंटे , उत्तराखंड में 65 कोरोना संक्रमित

देहरादून। आज राज्य में कोरोना के 65 मरीज मिले हैं जिससे राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 341088 हो गया है, जबकि आज सबसे राहत भरी खबर यह है कि आज कहीं से भी कोई दुखद भरी घटना सामने नहीं आई है वही आज 184 लोग विभिन्न अस्पताल से डिस्चार्ज हुए जबकि 1319 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 2 , चमोली में 3, देहरादून में 13 , हरिद्वार में 11, नैनीताल में 10, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 4 , टिहरी गढ़वाल में 1 , उधम सिंह नगर में 7 तथा उत्तरकाशी में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है जबकि आज चंपावत एवं पौड़ी गढ़वाल दो ऐसे जनपद है जहां से आज कोई भी इस संक्रमण का शिकार नहीं हुआ इस तरह आज 65 संक्रमित मरीज मिले हैं तथा आज पूरे राज्य से कहीं किसी की मौत इस संक्रमण से नहीं हुई है।