Uttarakhand

बीते 24 घंटे , उत्तराखंड में 55 कोरोना संक्रमित

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना के 55 मामले मामले आये. जबकि आज इस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं विभिन्न अस्पतालों से 62 लोगों को डिस्चार्ज किया गया साथ ही अब 692 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं आज 55 संक्रमित लोगों के मिलने से राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341362 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर में 1 , चमोली में 1, देहरादून में 17, हरिद्वार में 12, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी गढ़वाल में 3, उधम सिंह नगर में 4 तथा उत्तरकाशी में 6 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज पर्वतीय क्षेत्र अल्मोड़ा, चंपावत एवं नैनीताल जनपद ऐसे हैं जहां पर आज कोई भी इस संक्रमण का शिकार नहीं हुआ है, इस तरह आज 55 मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा 341362 हो गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत होने से इसका भी आंकड़ा बढ़कर के 7354 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button